Life Style

क्या फिटकरी लगाने से झाइयां ठीक हो सकती हैं? स्किन की डॉक्टर ने बताया चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है

क्या फिटकरी लगाने से झाइयां ठीक हो सकती हैं? स्किन की डॉक्टर ने बताया चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है

Skin Care: चेहरे पर झाइयां होना एक आम समस्या है. खासकर महिलाएं इस समस्या से ज्यादा परेशान रहती हैं. झाइयां स्किन पर छोटे-छोटे हल्के भूरे रंग के धब्बे होते हैं, जो मेलेनिन के ज्यादा प्रोडक्शन के कारण होते हैं.

इसके अलावा धूप में ज्यादा समय बिताने, केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने या जीन्स की वजह से भी झाइयां हो सकती हैं. अब, माना जाता है कि फिटकरी लगाने से झाइयों की परेशानी को कम किया जा सकता है. फिटकरी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन लाइटनिंग में मदद करते हैं, जिसके चलते चेहरे पर फिटकरी लगाने से त्वचा साफ नजर आने लगती है. आइए जानते हैं इसे लेकर स्किन एक्सपर्ट क्या कहते हैं-

बार-बार पानी पीने के बाद भी नहीं बुझ रही है प्यास? डॉक्टर से जानें क्या गलती कर रहे हैं आप

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मामले को लेकर NDTV संग हुई एक खास बातचीत के दौरान फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने बताया, ‘फिटकरी यानी एलम में एस्ट्रिंजेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचा सकते हैं और हल्का ब्राइट बना सकते हैं. हालांकि, लंबे समय तक पिगमेंटेशन या झाइयां (Melasma) को ठीक करने में इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. उल्टा फिटकरी के अधिक इस्तेमाल से स्किन ड्राय और इरिटेट भी हो सकती है.’

फिर झाइयों को कैसे ठीक किया जा सकता है?

इसके लिए स्किन एक्सपर्ट 3 बातों पर ध्यान देने की सलाह देती हैं.

नंबर 1- सन प्रोटेक्शन

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, सूरज की UV किरणों से झाइयां और बढ़ती हैं, इसलिए रोजाना ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (SPF 50+ और PA+++ या अधिक) लगाना जरूरी है, चाहे मौसम कोई भी हो.

नंबर 2- डीपिगमेंटिंग क्रीम और सीरम

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, डीपिगमेंटिंग क्रीम और सीरम के नियमित इस्तेमाल से स्किन पर मेलानिन प्रोडक्शन कम हो सकता है, जिससे झाइयों को कम करने में भी मदद मिल सकती है. इसके लिए विटामिन C, नियासिनामाइड, कोजिक एसिड, ट्रानेक्सामिक एसिड, अल्फा-अर्बुटिन और टेट्राहाइड्रोकार्क्युमिन जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले सीरम या डीपिगमेंटिंग क्रीम का इस्तेमाल करें. ये सभी पिगमेंटेशन और झाइयों को धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं.

नंबर 3- एक्सफोलिएशन

स्किन की ऊपरी लेयर हटाने से भी पिगमेंटेशन या झाइयां कम हो सकती हैं. इसके लिए ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और मैंडेलिक एसिड जैसे एक्सफोलिएंट्स उपयोग किए जा सकते हैं.

इस तरह डर्मेटोलॉजिस्ट चेहरे से झाइयों को साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे न अपनाकर सही स्किन केयर फॉलो करने की सलाह देती हैं.

Skin Care

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yangistan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading