Tech

IRCTC का नया वॉइस फीचर: अब सिर्फ बोलकर बुक करें टिकट, जानें प्रॉसेस

IRCTC का नया वॉइस फीचर: अब सिर्फ बोलकर बुक करें टिकट, जानें प्रॉसेस

IRCTC Voice Ticket Booking

IRCTC Voice Ticket Booking : अब ट्रेन टिकट बुक करने के लिए पासवर्ड को बार-बार याद करने की झंझट खत्म हो गई है। IRCTC ने नया स्मार्ट AI चैटबॉट AskDISHA 2.0 लॉन्च किया है, जो आपकी आवाज सुनकर हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती जैसी कई भाषाओं में तुरंत मदद करता है।

मोबाइल पर बस अपनी आवाज से मिनटों में टिकट बुक या कैंसिल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि इसके लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ IRCTC में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP से पूरी प्रॉसेस करनी होगी। आइए जानते हैं इसे यूज करने का तरीका…

IRCTC Voice Ticket Booking

AskDISHA 2.0: कैसे बुक होगा टिकट

  • IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप ओपन करके AskDISHA पर क्लिक करें।
  • चैट में ‘टिकट बुक’ टाइप करें या बोलकर कमांड करें।
  • ट्रैवल से जुड़ी सभी डिटेंल्स जैसे डेस्टिनेशन, स्टेशन, कोच बताएं।
  • यहां आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां जैसे ट्रेन टाइमिंग, सीट अवेलेबिलिटी मिल जाएंगी।
  • अपनी ट्रेन, सीट चुनें और ओटीपी से पेमेंट कर टिकट कंफर्म करें।

टिकट कैंसिल करना भी हुआ बेहद सिंपल

  • AskDISHA पर ‘टिकट कैंसिल करें’ बोलें या टाइप करें।
  • मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • अपनी बुक की हुई टिकटों की लिस्ट में से कैंसिल करने वाली टिकट चुनें।
  • कन्फर्मेशन के बाद कैंसिलेशन का SMS आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

रिफंड स्टेटस चेक करना भी अब है आसान

  • AskDISHA चैट में टाइप या बोलें ‘रिफंड स्टेटस’।
  • कैंसिल टिकट, फेल्ड ट्रांजैक्शन या TDR रिफंड में से सही ऑप्शन चुनें।
  • अपना टिकट PNR नंबर दर्ज करें।
  • तुरंत आपको रिफंड का लेटेस्ट स्टेटस दिख जाएगा।

AskDisha 2.0 की खासियतें

  • आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अब सिर्फ बोलकर अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। जगह, तारीख, ट्रेन का नाम या नंबर बस बोलें, बाकी का काम AskDisha 2.0 खुद कर देगा।
  • ट्रेन के टाइम टेबल, प्लेटफॉर्म नंबर और लाइव ट्रैकिंग की जानकारी भी आप वॉइस से पा सकते हैं।
  • टिकट कैंसल करने के लिए भी आपको मैन्युअल तौर पर कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं, आप सीधे अपनी आवाज़ से टिकट कैंसल कर सकते हैं।
  • अगर आपने टिकट कैंसल किया है तो उसका रिफंड स्टेटस भी AskDisha 2.0 से पता लगाया जा सकता है।
  • यह सर्विस हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिससे देश के ज्यादातर पैसेंजर इसका लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yangistan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading