Basic Education DepartmentGoverment Order ( सरकारी आदेश )

पुलिस में अब 20 फीसदी भर्ती महिलाओं की योगी


हाथरस/अलीगढ़,कासं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस में अब 20 फीसदी भर्ती महिलाओं की हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में देश की जनता ने नए भारत के दर्शन किए हैं। 2017 से पहले अनुसूचित समाज के लोग यात्राएं नहीं निकाल पाते थे। उनके सामने पहचान का संकट खड़ा होता था। अब नए भारत में सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का समान लाभ और सम्मान मिल रहा है।

Related Articles
Yogi, now 20 percent women are recruited in the police.


सीएम ने गुरुवार को हाथरस में महिला मोर्चा व अलीगढ़ में अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने दोनों जनपदों में 673 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। पहले हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में योगी ने कहा कि 2017 से पहले सूबे में अराजकता का माहौल था। बहन-बेटियां घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। जब भाजपा की सरकार बनी तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करने लगीं।

भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जाति, मजहब के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ,सबका विकास की भावना के साथ देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

पहले था पहचान का संकट सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए सपा-बसपा पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले जो पार्टियां सत्ता में थीं, वो दलित स्मारकों को तोड़ने का काम करती थीं। उनका लक्ष्य सिर्फ अनुसूचित समाज को अपमानित करना था। जब से सूबे में डबल इंजन की सरकार बनी तो तस्वीर बदल गयी। पिछली सरकारों ने एससी-एसटी की छात्रवृति की बंद किया था। उनकी सरकार ने इसे चालू किया। पहले अनुसूचित समाज के लोगों के सामने पहचान का संकट था, उपद्रवी यातनाएं देते थे। अब सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। सबको सम्मान देने का काम इस सरकार ने किया है। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल व डा. वीरेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने भी संबोधित किया।

06

सौ 73 करोड़ की योजनाएं हाथरस और अलीगढ़ को

मिनट तक सीएम ने अलीगढ़ में सम्मलेन को संबोधित किया

27

अनुसूचित वर्ग का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल हुआ

सीएम ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति पिछली सरकारों का सम्मान का भाव नहीं था, उनका इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया गया। भाजपा ने पंडित दीनदयाल के सपने को साकार करते हुए इस वर्ग का सम्मान किया है। आज लखनऊ में बाबा साहेब के नाम पर एक केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।

महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थल का जीर्णोद्धार कराया जा रहायोगी बोले, वाराणसी में संत रविदास की कर्मभूमि में कार्य चल रहा है। लालापुर में महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब की फोटो लगाने को लाजमी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d