Basic Education DepartmentGoverment Order ( सरकारी आदेश )Uncategorized

हरितालिका तीज: पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं आज रहेंगी निर्जला व्रत, महिला शिक्षिकाओं को मिलेगा विशेष अवकाश

हरितालिका तीज: पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं आज रहेंगी निर्जला व्रत, महिला शिक्षिकाओं को मिलेगा विशेष अवकाश

प्रयागराज, । हरितालिका तीज पर्व सोमवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रहेंगी। सोलह शृंगार करके व्रती महिलाएं मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करके सौभाग्य की कामना करेंगी। पूजन-अर्चन के साथ हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनेंगी। पर्व को लेकर घरों में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। रविवार को बाजार गुलजार रहे। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास मेहंदी लगवाने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने मनपसंद डिजाइन की मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लरों में महिलाएं खूब सजी-संवरीं। चौक में महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण, हरी चूड़ियां, साड़ी और श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। तीज के मौके पर कपड़े की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को कई तरह के ऑफर भी दिए गए।

Haritalika Teej: Women will observe Nirjala fast today for the long life of their husbands, women teachers will get special leave.



महिला शिक्षिकाओं को मिलेगा विशेष अवकाश: परिषदीय कैलेंडर के अनुसार महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश मिलेगा. अवकाश तालिका के अनुरूप  हरतालिका तीज अथवा हरियाली  का अवकाश केवल अध्यापिकाओं / बालिकाओं के लिये अनुमन्य है।नेपाली समाज धूमधाम से मनाएगा तीज मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज प्रयागराज महिला नगर विभाग की ओर से सोमवार को हरितालिका तीज धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रयाग महिला विद्यापीठ के सभागार में दोपहर 1: 30 बजे से होगा। संयोजक गोपा थापा के अनुसार इस अवसर पर महिलाएं लोकगीत, नृत्य की प्रस्तुति करेंगी।

हरितालिका तीज व्रत रहूंगी। माता पार्वती और भगवान शिव मेरी मनोकामना पूरी करेंगे। पूजन की तैयारी पूरी हो गई है। कपड़े और ज्वेलरी की खरीदारी की हूं। -नैंसी चौधरी

हरितालिका तीज व्रत बहुत कठिन व्रत है। लेकिन व्रत का संकल्प पूरा करूंगी। सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन करुंगी। सुहाग की रक्षा के लिए इससे बड़ा पर्व नहीं होता है। -प्रेमलता शुक्ला

हरितालिका तीज महिलाओं की सांस्कृतिक और धार्मिक विशेषता को दर्शाता है। भगवान शिव और माता पार्वती से महिलाओं को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिलता है।-पूनम

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d