गोवर्धन पूजा पर अवकाश की घोषणा: राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान, जानिए किस तारीख को रहेगी छुट्टी

अवकाश की घोषणा: राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान, जानिए किस तारीख को रहेगी छुट्टी Govardhan puja avkash Suchna
रायपुर @ खबर बस्तर। सरकारी कर्मचरियों के लिए एक गुड न्यूज आई है। राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों को छुट्टी का तोहफा मिलने जा रहा है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल एक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस बार प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 11 अक्टूबर 2022 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य़ सरकार ने 13 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा पर पूर्व घोषित ऐच्छिक/स्थानीय अवकाश के स्थान पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।
यहां देखें आदेश

Govardhan puja avkash Suchna