Basic Education Department

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 सूची जारी, 05 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे चयनित देश भर के 50 शिक्षकों को सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 सूची जारी, 05 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे चयनित देश भर के 50 शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षा विभाग की खबरों से संबंधित व्हाट्सएप्प ग्रुप जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें


राष्ट्रपति के हाथों उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक होंगे पुरस्कृत, बुलंदशहर, मेरठ व फतेहपुर के शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान

लखनऊ। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। विज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मान के लिए देश भर से कुल 50 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें यूपी के बुलंदशहर, मेरठ व फतेहपुर के भी तीन शिक्षक हैं।प्रदेश के चयनित शिक्षकों में शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद बुलंदशहर के प्राचार्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्राइमरी स्कूल अस्ति नगर फतेहपुर की आशिया फारूकी और केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के सुधांशु शेखर पंडा शामिल हैं। चयनित शिक्षकों को सम्मान के तौर पर प्रमाण पत्र, मेडल के साथ 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।यूपी के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कारलखनऊ : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार 50 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें यूपी के तीन शिक्षक चुने गए हैं।प्रदेश के सम्मानित होने वाले शिक्षकों में बुलंदशहर के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक चंद्र प्रकाश अग्रवाल और फतेहपुर के प्राइमरी स्कूल अस्ती नगर की शिक्षिका आसिया फारुखी  और सीबीएसई स्कूल मेरठ से सुधांशु शेखर पांडा हैं। इन शिक्षकों को पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।50 गुरुजनों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारनई दिल्ली  : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस बार पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति शिक्षकों को 50,000 रुपये का चेक, रजत पदक व प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी।पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश के पांच, बिहार और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन, पंजाब और दिल्ली के दो- दो शिक्षकों का चयन किया गया है। राजस्थान और झारखंड के भी दो- दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान लिए उनकी सराहना करना है जिन्होंने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, और कड़ी मेहनत से अपने छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाया है।मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के राजकीय हाई स्कूल सांडिया की सारिका घारू, रतलाम के सीएम राइज गवर्नमेंट विनोबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सीमा अग्निहोत्री, दतिया जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के रविकान्त मिश्र, भोपाल जिले के एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय फंदा के डा. यशपाल सिंह, इंदौर जिले के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की चेतना खंबेटे को सम्मानित किया जाएगा।• शिक्षा मंत्रालय ने किया पुरस्कारों का एलान• पांच सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बिहार के कैमूर के आदर्श बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के अनिल कुमार सिंह, सीतामढ़ी के एमएस मधुबन, बनगांव बाजार के द्विजेन्द्र कुमार, किशनगंज के हाई स्कूल सिंघिया की कुमारी गुड्डी को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय, अस्ति नगर की आसिया फारूकी, बुलंदशहर के जहांगीराबाद के एसके अग्रवाल जनता इंटर कालेज के चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मेरठ के केएल. इंटरनेशनल स्कूल के सुधांशु शेखर पांडा को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। दिल्ली से एसकेवी लक्ष्मी नगर की आरती कानूनगो और सेंट मार्क्स सेकेंडरी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार की रितिका आनंद को सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के लुधियाना के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापर के अमृतपाल सिंह और सीआइएससीई सतपाल मित्तल स्कूल के भूपिंदर गोगिया का भी चयन किया गया है। झारखंड के चतरा जिले के एमएस दीवानखाना के मो. इजाजुल हक, कोडरमा के सैनिक स्कूल, चंदवारा के मनोरंजन पाठक को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 सूची जारी, 05 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे चयनित देश भर के 50 शिक्षकों को सम्मानितस्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, शिक्षक दिवस पर एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है। कठोर पारदर्शी और ऑनलाइन तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। भारत के माननीय राष्ट्रपति ने 5 सितंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान करने की सहमति दे दी है।राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/संगठन से निम्नलिखित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है (सूची संलग्न)। प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है। The Department of School Education & Literacy, Ministry of Education, organizes a National level function on Teachers Day I.e. 5th September every year to confer the National Awards to best teachers of the country selected through a rigorous transparent and online three stage selection processHon’ble President of India has kindly consented to confer the National Awards to Teachers 2023 to selected Awardees on 5th September 2023 at Vigyan Bhawan, New Delhi.following teachers have been selected for the National Awards to Teachers 2023 from your State / UT/Organisation (List Annexed). Each award carries a certificate of merit, a cash award of Rs 50,000/- and a silver medal. 

National Teacher Award 2023 list released,



Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: